कुरुक्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे सीएम मनोहर लाल, खिलाड़ियों के साथ लगाई दौड़

5/15/2022 9:42:02 AM

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। सांसद खेल स्पर्धा 15 से 18 मई तक चलेगी। सांसद खेल स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर ब्रह्मसरोवर के पुरुषोतम पूरा बाग में सीएम मनोहर लाल पहुंचे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस मौके सीएम बच्चों के साथ खेलते दिखे। उन्होंनेअपने साथी मंत्रियों के साथ ब्रह्मसरोवर पर दौड़ भी लगाई।


 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांसद खेल स्पर्धा के मौके पर खेलो इंडिया थीम सांग भी लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा को खेलो इंडिया की मेजबानी करने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सब मिलकर खेलो इंडिया को सफल बनाएंगे।

Content Writer

Isha