हरियाणा दिवस पर राजभवन में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम(VIDEO)

11/1/2019 6:20:55 PM

डेस्क: हरियाणा दिवस पर आज राजभवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद रहे। इसके साथ राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।   



बता दें कि पंजाब से अलग होकर हरियाणा प्रदेश बने हुए आज 53 साल पूरे हो गए हैं। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा का गठन होने के बाद प्रदेश के युवाओं ने विश्व पटल पर अपनी प्रतिभाओं से खेल, शिक्षा, सुरक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 

Edited By

vinod kumar