लाडवा विधानसभा क्षेत्र को उपमंडल बनाने का नोटिस जल्द होगा जारी: मुख्यमंत्री

12/24/2017 3:52:50 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): शनिवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरूक्षेत्र में प्रवास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी वर्करों की बैठक में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने हरियाणा रोडवेज की समस्याओं व पिपली को नगर पालिका को शामिल करने की मांग सहित दादूपुर नलवी नहर के मुद्दे पर बात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री सहित राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व सुभाष सुधा व अन्य मंत्रीगण सहित पार्टीवर्कर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, हरियाणा रोडवेज की सेवाओं संबंधित आने वाली शिकायतों की रसीद शिकायतकर्ता को देने होगी। हरियाणा ने रोडवेज की बसों बारे कहा कि नेशनल हाईवे पर रूकने के बजाय बस अड्डे पर रूका करेंगी। उन्होंने बताया कि, ओवर लोडिड वाहनों पर अंकुश लगाए जाने के लिए आरटीए विभाग के साथ पुलिस व सेलटैक्स विभाग को उचित अधिकार दिए जाएंगे।



मुख्यमंत्री ने बताया कि, पीपली गांव के लोगों ने पीपली को नगर पालिका में शामिल करने की मांग की है और इस मांग को मद्देनजर रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे। कुरुक्षेत्र में डीजल ऑटो रिक्शा से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए ई-रिक्शा को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कि दादुपुर नलवी पर सरकार का पहले वाला स्टैंड रहेगा। वहीं लाडवा विधानसभा को उपमण्डल बनाने के लिए जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किया सरकारी संस्थानों का औचक निरिक्षण
कुरूक्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के कुरुक्षेत्र के सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पहले पीपली थाने पहुंचे उसके बाद सरकारी एलएनजेपी अस्पताल व बस अड्डे का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरीक्षणों के बाद धुराला और गोविन्द माजरा गांव पहुंचे ग्रामीणों से भी रूबरू हुए।