भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी के निधन पर शोक व्यक्त करने यमुनानगर पहुंचे सीएम मनोहर

8/14/2020 11:47:50 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यमुना नगर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी के निवास स्थान पर जाकर के निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश आरएसएस प्रमुख रहे दर्शन लाल जैन के घर जाकर भी उनके साथ बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरकोफेड के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान के निवास स्थान पर जाकर भी मुख्यमंत्री ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।

यमुनानगर के सेक्टर 17 हुडा में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी के पिछले दिनों हुए निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री आरएसएस के पूर्व प्रदेश प्रमुख रहे दर्शन लाल जैैन के निवास स्थाान पर भी गए और उनसे विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।



इसके बाद जनसंघ के टाइम के अपने पुराने साथी रामेश्वर चौहान को उनके निवास स्थान विश्वकर्मा कॉलोनी जगाधरी में आकर उनकी बीमारी का हालचाल पूछा और परिवार के लोगों को विश्वास दिलाया कि इनकी बीमारी में पार्टी उनके हर सुख-दुख में साथ खड़ी है।

Shivam