भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ में सीएम मनोहर लाल ने भरी हुंकार

3/30/2019 1:01:58 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव में विपक्ष को कमजोर करने के लिए उसी के घर में घुसकर प्रहार करने की योजना से बहादुरगढ़ में रोड शो किया। जिस दौरान बहादुरगढ़ में सीएम मनोहर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनावी हुंकार भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुडा पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपेन्द्र हुडा ने डकैती कर, चोरी कर अपनी सम्पति बढ़ाई है।

रोड शो के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपेन्द्र हुडा ने जनता की अमानत में खयानत कर अपनी सम्पति में इजाफा किया है। हालांकि दीपेन्द्र की सम्पति की जांच के सवाल को मुख्यमंत्री ने टाल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जांच का विषय नहीं है, उन्होंने जनता इस विषय में खुद संज्ञान लेगी।

बता दें कि लोकसभा की जंग में रोहतक सीट भाजपा के लिए अब प्रतिष्ठा का प्रश्न बनती जा रही है। भाजपा का हर नेता किसी न किसी बहाने से दीपेंद्र हुडा पर हमला करता रहा है। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने दीपेन्द्र हुडा को जनता के पैसे का चोर तक कह दिया है। रोड शो के बाद पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपेन्द्र हुडा ने 2009 के लोकसभा चुनाव में अपनी सम्पति साढ़े 6 करोड़ बताई थी। जबकि 2014 के चुनाव में साढ़े 6 करोड़ की सम्पति बढ़कर 35 करोड़ हो गई।

Shivam