किसान आंदोलन के बाद सफीदों में सीएम मनोहर की पहली रैली, 1200 मांगे होंगी सीएम के समक्ष

4/1/2022 6:20:23 PM

जींद(अनिल): किसान आंदोलन के दौरान जींद जिले में बीजेपी नेताओं का काफी विरोध देखने को मिला था। लेकिन अब जब किसान आंदोलन खत्म हो चुका है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब आंदोलन के बाद पहली बार जींद जिले में पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वे एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। तीन अप्रैल को इस रैली का आयोजन किया जाएगा।

इस रैली में भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर मुख्यमंत्री के सामने जींद जिले के पांचों हलकों की करीब 1200 से ज्यादा मांगे रखेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री 9 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 9 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि पूरे जिले के भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री की रैली को लेकर जोश है। सभी पदाधिकारियों ने पांचों हलकों के गांव-गांव और शहरों में जाकर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित किया है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया है। लोगों में इस रैली के प्रति पूरा उत्साह है।

राजू मोर ने कहा कि कोरोना काल और किसान आंदोलन के बाद जींद जिले में मुख्यमंत्री की यह पहली बड़ी रैली होगी। इस रैली की सफलता के लिए पूरे जिले की भाजपा टीम जुटी हुई है, लेकिन सबसे बड़ा दारोमदार भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर पर रहेगा। क्योंकि राजू मोर के जिला प्रधान बनने के बाद जिले में मुख्यमंत्री की यह पहली रैली है। राजू मोर का हलका भी सफीदों है। ऐसे में राजू मोर का प्रयास है कि मुख्यमंत्री की अब तक की सबसे बड़ी सफल रैली की जाए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai