लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता को टिकट देगी भाजपा: सीएम मनोहर

3/9/2019 7:15:44 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगी, चाहे वह नया हो या पुराना। उन्होंने इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा से मुलाकात को लेकर कहा कि हर मुलाकात को राजनीति से जोडऩा ठीक नहीं है और यह एक सामान्य मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में दस की दस सीटों पर जीत दर्ज कराएगी और मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

 इसके अलावा हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने पुलवामा हमले को लेकर कहा कि विपक्ष ने सेना का मनोबल कम करने का काम किया है, जिसमें चुनाव में एक्सपोज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले को दुर्घटना बताने वाले नेता गलत है, चाहे वह किसी भी पार्टी के हो। शनिवार को लोकसभा कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री व हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन पत्रकारों से रूबरू हुए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं, बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों को चुनाव के दौरान जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेना की कारवाई को राजनीति से जोडऩा गलत है और देश की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि रोहतक ही नहीं बल्कि सभी सीटों पर मुद्दों पर चुनाव लडऩे की तैयारी है और किसी स्पेशल सीट पर कोई फोकस नहीं है।

अनिल जैन ने कहा कि आज जैसे देश में वातावरण उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो में ही देश सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राईक पर सवाल उठाकर दुश्मन के मनोबल को ऊंचा करने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको पता है कि बड़बोले बोल बोलने वालों का जींद उपचुनाव में क्या हाल हुआ है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी सरकार है, जिसने एक प्लान में ही सभी योजनाओं को लागू किया है, नहीं तो पहले की सरकार योजना बनाती थी और फिर उसे अगले ट्रम में लागू करती और फिर रिजल्ट का इंतजार किया जाता। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसा कर दिखाया कि भारत विश्व का ऐसा तीसरा देश बना है, जिसने आंतकवाद के खिलाफ दुश्मन के घर में जाकर इसका जबाव दिया है। 

उन्होंने कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के पास प्रत्याशियों की कमी नहीं है और भाजपा एक समुद्र है और हो सकता है दीपेन्द्र हुड्डा भी उसमे डूबकी लगा ले। दरअसल सांसद दीपेन्द्र ने कहा था कि भाजपा के पास ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं है जो उनके साथ चुनाव लड़ सके। भाजपा हर रोज नए प्रत्याशी का नाम सामने करती है और दो दिन बाद उसे हटा देती है।

Shivam