सीएम मनोहर खिलाड़ियों को कहते हैं होनहार बेटा-बेटी, खाते में डलवाए 5 लाख रूपये: फौगाट

6/21/2021 12:50:35 AM

पानीपत (सचिन शर्मा): प्रदेश के सीएम मनोहर लाल सब खिलाड़ियों को होनहार बेटा-बेटी कहते हैं। इनकी वजह से विदेश में भारत व हरियाणा का परचम लहराता है। यह बात प्रदेश सरकार के पब्लिसिटी ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने कही। वे आज खण्डरा गांव में ओलिंपियन नीरज चोपड़ा के घर उनके परिवार जनों से कुशलक्षेम पूछने व अग्रिम बधाई देने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम सिंह चोपड़ा समेत अन्य परिजनों से बातें की व सुख दुख सांझा किया।

फौगाट ने इस मौके पर सीएम व खेल मंत्री द्वारा भेजा गया शुभकामना पत्र भी भेंट किया। सब परिवार जनों ने शुभकानामनाओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री संदीप सिंह का आभार प्रकट किया। उनके पिता सतीश ने इस मौके पे आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज इस बार ओलम्पिक मैडल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। इसीलिए उसने विदेश में ट्रेनिंग लेने की योजना बनाई। इस बार नीरज की पुरजोर कोशिश रहेगी कि वो ओलंपिक में मैडल लेके हरियाणा के लोगों का मान और बढ़ा सकें व देश की आशाओं पे खरा उतर सके।

गजेंद्र ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलम्पिक टिकट प्राप्त करने पर 15 लाख की राशि से एडवांस के रूप में 5 लाख रुपये खिलाड़ियों के खाते में डलवा दिए हैं। बाकी के 10 लाख की प्रक्रिया ओलम्पिक वापसी पे पूरी कर दी जाएगी। इसके अलावा 6 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक राशि स्वर्ण पदक पर घोषित की हुई है। इसके अलावा रजत पर 4 करोड़ व कांस्य पदक पे ढाई करोड़ की राशी दी जाएगी।

गजेंद्र ने कहा कि मिल्खा सिंह के बाद नीरज ही देश का एकमात्र एथलीट हैं, जिसने देश को कॉमनवेल्थ व एशियन खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया है। मिल्खा सिंह के पदक प्राप्त करने के 60 वर्ष बाद नीरज ओलंपिक में भारत की चमकती उम्मीद हैं। इस बार नीरज चोपड़ा जेवलिन में विश्व तृतीय रैंकिंग पे हैं। नीरज का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 88.07 मीटर है, इस बार इस रिकॉर्ड के सुधार के साथ टोक्यो में नीरज के मैडल की पूरी उम्मीद है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Shivam