हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 08:31 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। हाल ही में अपने विदेश दौरे से लौट रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीधे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:30 बजे वे मीडिया से रूबरू होकर सरकार की दो साल की उपलब्धियों को रखेंगे। इस कार्यक्रम से पहले दोपहर 1:00 बजे मीडिया कर्मियों के लिए विशेष लंच का प्रबंध भी किया गया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने इस संबंध में निमंत्रण जारी कर दिया है। 
  
पीएम मोदी के 1 नवंबर को अंबाला दौरे का हो सकता है ऐलान
सूत्रों के अनुसार, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी हरियाणा दौरे को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 1 नवंबर को हरियाणा आ सकते हैं और उनका यह दौरा अंबाला में संभावित है। इस दौरान अंबाला छावनी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 1857 की जंग-ए-आजादी के भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण किया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य की कई अन्य विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की रूपरेखा भी सामने आ सकती है।  

 स्वीडन दौरे के समझौतों पर भी रहेगी नजर
इसके अलावा, मुख्यमंत्री अपने हालिया स्वीडन दौरे के दौरान हुए महत्वपूर्ण निवेश समझौतों (LOI) और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों की विस्तृत जानकारी भी साझा करेंगे, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static