राखीगढ़ी महोत्सव 2026: सीएम करेंगे 7 दिवसीय महाकुंभ का शुभारंभ; 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता का दिखेगा वैभव

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 08:50 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी) : हरियाणा की प्राचीन सभ्यता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय व वैश्विक पटल पर उभारने के लिए हिसार जिले के राखीगढ़ी में आज से ‘राखीगढ़ी महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस सात दिवसीय महोत्सव का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे।   19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव 5,000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता (सिंधु घाटी सभ्यता) के समृद्ध इतिहास और हरियाणा की जीवंत परंपराओं का अनोखा संगम पेश करेगा।  

विरासत संरक्षण और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
राखीगढ़ी भारतीय उपमहाद्वीप में हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल है। हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य इस महोत्सव के माध्यम से न केवल नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक जड़ों से जोड़ना है, बल्कि राखीगढ़ी को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाना भी है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा स्थल पर पर्यटकों के लिए ज्ञानवर्धक व सुरक्षित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे आने वाले आगंतुकों को 5000 साल पुरानी शहरी योजना और जीवनशैली को करीब से समझने का मौका मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static