रक्षाबंधन पर सी.एम. ने दिलाया सुरक्षा का यकीन

8/27/2018 7:43:39 AM

चंडीगढ़(पांडेय): रक्षाबंधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आज उनके निवास स्थान पर दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स, हरियाणा पुलिस की महिला कर्मियों, स्कूली बच्चों और बह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राखियां बांधीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को मिठाइयां व उपहार भेंट किए। साथ ही उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यकीन दिलाया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 12 जुलाई को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर आयोजित ‘एक और सुधार’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में महिला सुरक्षा की दृष्टि से ‘दुर्गा वाहिनी’ एप्प का शुभारंभ किया था। 

पीड़ित महिला, बहन व बेटी, जिसको किसी भी प्रकार तकलीफ हो, वह इस ऐप्प के माध्यम से सीधी सूचना संबंधित जिले के पुलिस कंट्रोल रूम को दे सकती है। जी.पी.एस. के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर निकटतम पुलिस टीम को यह सूचना दी जाएगी, ताकि उचित समय पर पहुंचकर पीड़ित महिला को सहायता प्रदान की जा सके। सी.एम. ने इस एप्प के प्रचार पर भी जोर दिया।इसके अलावा भी प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक घोषणाएं की हैं।

जिनमें बलात्कार या छेड़छाड़ के आरोपी की सभी सुविधाएं निलंबित करना, बलात्कार पीड़िता को निजी वकील की सुविधा प्रदान करना, रेप केस की एक महीने व ईव टीजिंग मामलों की 15 दिन में जांच, 6 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलना, महिला गवाह को अगली डेट न देना, दिन में विशेष पैट्रोलिंग, कन्या स्कूलों में वूमैन सैल्फ डिफैंस इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति करना, छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना, रात्रि में गश्त, यौन और लैंगिक हिंसा रोकने के लिए कार्य योजना बनाना शामिल हैं।
 

Rakhi Yadav