भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, घरौंडा में आयोजित रैली में पहुंचे CM , BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम

3/19/2024 1:11:39 PM

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में सीएम नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोड शो करते हुए रैली स्थल पर पहुंचे। भाजपा नेताओं द्वारा मनोहर और नायब सैनी का अभिनंदन किया गया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुछ देर में घरौंडा स्थित अनाज मंडी में रैली स्थल पर पहुंचेंगे। रैली में कंवरपाल गुर्जर, सुभाष बराला समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

भाजपा ने करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद करनाल विधानसभा सीट भी खाली हो गई है। यहां 25 मई को ही उपचुनाव होगा। नायब सैनी यहां से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में भाजपा आज की रैली के जरिए दोनों चुनाव प्रचार का आगाज करेगी।

बता दें कि राज्यसभा सासंद सुभाष बराला ने सीएम नायब सैनी को पगड़ी पहनाई। साथ ही नायब सैनी ने विजय शंखनाद रैली में कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal