CM के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे का खुलासा ! कैसे हुई HKRN कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी ?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 06:32 PM (IST)


चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से एचकेआरएन कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद हर ओर इसकी तारीफ की जा रही है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि मुख्यमंत्री ने ये फैसला क्यों और किन हालात में लिया। मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि एचकेआरएन के कर्मचारियों के वेतन में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद से उनके मासिक वेतन में करीब 2 से 3 हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी। इसका लाभ तीनों कैटेगिरी के कर्मचारियों को होगा। अत्रे ने बताया कि यह घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर उस समय की जब एक डेलिगेशन इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास पर पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांग को सही मानते हुए तुरन्त इसके आदेश दे दिए। उन्होंने बताया कि काफी समय से कर्मचारी अपने वेतन को बढ़ाने की माग कर रहे थे, जिसे एकदम से स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फैसला लिया है।


मनोहर लाल के काम को आगे बढ़ा रहे सैनी


चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार जनहितैषी फैसले ले रहे हैं। हर वर्ग को ध्यान में रखकर उत्थान किया जा रहा है। उनका यह फैसला स्वागत योग्य है। हजारों परिवारों को इसका लाभ होगा। छाबड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पुलिस को भी हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार के शरारती तत्व, गुंडा तत्व, और नशा तस्करों को बख्शा नही जाना चाहिए। उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर किसी कर्मचारी-अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत पाई गई तो उसे भी बख्शा नही जाएगा। छाबड़ा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करके हरियाणवी के जीवन को सुलभ, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर किसी के जीवन मे सैनी खुशियों को संजोना चाहते हैं। मनोहर लाल जिस काम को जहां से छोड़कर गए थे, मुख्यमंत्री नायब सिंह उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static