सरकार की कोशिश हरियाणा में हों पराली के जीरो मामले, इसके लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री

10/4/2023 6:14:50 PM

करनालः हरियाणा में इस समय धान कटाई का सीजन चल रहा है। हर वर्ष धान कटाई के बाद किसान पराली(फसल अवशेष) जलाते हैं। जिससे वातावरण में प्रदूषण फैल जाता है। ठंड के मौसम में कोहरे और धुए के कारण धुंध छा जाती है। क्योंकि अलग अलग जगह पराली जलाने के मामले भी सामने आते हैं। पूरे हरियाणा में सरकार प्रयास कर रही है कि पराली जलाने के मामले न आएं। उसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी हर राज्य में पराली जलाने के मामले सामने आ जाते हैं।

सीएम मनोहर लाल से जब पराली जलाने के विषय को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई अलार्मिंग विषय नहीं है, जिससे हमें चिंता हो। हमारी कोशिश है कि पराली जलाने के जीरो मामले होने चाहिए, लेकिन उसके लिए ज्यादा से ज्यादा पराली खरीदने के लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार कोशिश कर रही है कि पराली से एथेनॉल बने, ऊर्जा बने, पराली ज्यादा से ज्यादा जगह पर काम आए। वहीं सरकार भी पराली ना जलाकर उसको सही उपयोग करने वाले किसानों को अनुदान राशि देती है।

इस दौरान बीरेंद्र सिंह को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछा गया कि उन्होंने कहा है कि अगर 2024 में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन रहता है तो मैं पार्टी में नहीं रहूंगा। इस पर सीएम बोले कि राजनीतिक उथल-पुथल चलती रहती है। अभी बहुत समय बाकी है। बात साफ है  लोकसभा चुनाव में अभी भी काफी समय है। विधानसभा चुनाव में कौनसा नेता किस पाले में जाता है, इसका इंतजार करना होगा। 

                                 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                                (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Saurabh Pal