CM सैनी की पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात, आपातकालीन सहायता राशि बढ़ाकर 5 लाख करने का ऐलान

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 07:00 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के मीडिया पर्सन्स से सदैव मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार पुनः हरियाणा के मीडिया पर्सन्स को आपातकाल स्थिति में दी जाने वाली अढ़ाई लाख रुपये की धनराशि को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की विगत कई दिनों से जोरदार तरीके से उठाई जा रही मांग को मानते हर दुगुना अर्थात 5 लाख रुपये करने का एलान किया है।

 भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास बतान, हरियाणा  मीडिया प्रभारी तरुण वधवा , राष्ट्रीय सचिव राज कुमार भारद्वाज , चंडीगढ़ यू टी अध्यक्ष संजीव शर्मा ,करनाल अध्यक्ष रोहित  लामसर ,जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर आदि ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्रकार हितों में किये गए इस एलान का वेलकम किया ।

उन्होंन निर्णय लिया है कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिल कर उन्हें प्रदेश लेवल के एक अति विशाल मीडिया समारोह में उन का आभार जताते हुए उन से पत्रकार पेंशन आयु 60 से कम कर के 55 वर्ष ,मान्यता का सरलीकरण करने ,हरियाणा के तमाम टोल टैक्स बेरियर से मंत्रियों की तर्ज पर मीडिया पर्सन्स के वाहनों को भी निशुल्क आवागमन करने व अन्य मांगों को ले कर एक मांग पत्र उन्हें सौंपेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static