सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM नायब सैनी ने जताया दु:ख, अधिकारियों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 09:16 PM (IST)
पलवल (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में चल रहे सूरजकुंड मेले में आज एक झूला गिर गया। हादसे में बचाव के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरजकुंड मेले में हुए हादसे को लेकर सीएम सैनी ने दुख जताया है।
फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूँ। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। साथ ही, घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए…
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 7, 2026
सीएम सैनी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। साथ ही घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक झूला शाम 6.15 के आस-पास गिरा था। हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो हादसे की जांच करेगी। झूले का रोज इन्सपेक्शन होता था। इसके बावजूद भी हादसा हो गया।
31 जनवरी को शुरू हुआ था मेला
सूरजकुंड की अरावली पहाड़ियों में यह अंतरराष्ट्रीय मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 15 फरवरी तक चलेगा। शनिवार होने के कारण मेले में भीड़ ज्यादा थी। गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में देश के 30 राज्यों से आए करीब 1150 हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं, जबकि 46 देशों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।