CM सैनी ने हिसार से अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 07:45 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शनिवार को जिला हिसार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लाखों श्रद्धालु निःशुल्क देश के विभिन्न प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इस योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अभी तक अनेक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static