काले कपड़े पहनकर आए विपक्ष पर CM सैनी का पलटवार, बोले- जनता इनके कारनामे देख रही है..

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 01:44 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में उस वक्त माहौल बेहद गर्मा गया जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस विधायकों और विपक्ष के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। सदन में विधायक कुलदीप वत्स द्वारा लगाए गए मारपीट और बदसलूकी के आरोपों का करारा जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर ही गुंडागर्दी करने का आरोप लगा दिया।  

PunjabKesari

स्पीकर से की CCTV वीडियो देखने की मांग
सदन के भीतर मचे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को संबोधित करते हुए कहा:"गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है। स्पीकर साहिब, आप दोनों पक्षों को अपने चेंबर में बुला लें और वीडियो (CCTV फुटेज) निकलवा कर देख लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।"

PunjabKesari
विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सत्ता पक्ष किसी भी तरह की गुंडागर्दी में शामिल नहीं है, बल्कि विपक्ष जानबूझकर सदन का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए विधानसभा के फुटेज जांचे जाने चाहिए, जिससे साफ हो जाएगा कि असल में अभद्रता और हंगामा किसने शुरू किया था।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर नारेबाजी और नोकझोंक देखने को मिली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

static