धर्मनगरी में रविदास धाम के भूमिपूजन में सीएम सैनी ने लिया भाग, बोले- प्रदेश को मिलता रहेगा ''मनोहर'' नीतियों का लाभ

3/15/2024 9:57:10 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर):  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धर्मनगरी के उमरी गांव में शुक्रवार को संत रविदास धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री  बनवारी लाल, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, लोकसभा उम्मीदवार अशोक तंवर, बंतो कटारिया, विधायक सुभाष सुधा व ईश्वर सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2019 में जितने वोट हमे मिले थे इस बार उनकी संख्या 3 गुना होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का भव्य स्मारक भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि पर बने यह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सोच थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा हूं। 

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों का जो लाभ अब तक हरियाणा के लोगों को मिलता रहा है, वह आने वाले समय में भी प्रदेश वासियों को मिलता रहेगा। लोकसभा 2019 में जितने वोट हमे मिले थे इस बार वह संख्या 3 गुना होगी।  

हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Content Editor

Saurabh Pal