"जो करेगा टालमटोल, उससे लिया जाएगा जवाब..." अधिकारियों को सीएम सैनी की चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 03:17 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला): पंजाब रैली में जाने से पहले मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी टोहाना पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में एक विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों सहित करनाल विधानसभा पर बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सिरसा सीट पर भी बीजेपी बड़े मार्जिन से जीतेगी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वो पंजाब में प्रचार प्रसार के लिए जा रहे हैं। पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, अकाली दल की रही हो या आम आदमी पार्टी की सरकार रही हो जनता का हमेशा शोषण हुआ है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता भी समझ चुकी है और बीजेपी को वोट देने के लिए तैयार है। पंजाब की जनता ने मोदी के 400 पर के नारे को सहयोग करने का मन बना चुकी है। वहीं नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि 4 जून के बाद बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता काम करवाने के लिए आता है तो अधिकारी उसका काम करें, बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। अगर किसी ने काम करने से टालमटोल किया तो उसका जवाब लिया जाएगा। सैनी ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ अधिकारियों की शिकायत आई है जिसकी रिपोर्ट ली जा रही है उन्हें जवाब देना पड़ेगा।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा भ्रष्टाचार में है जो 2029 के चुनाव में ढह जाएगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है, देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार 2019 चुनाव में भी 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था, लेकिन वो जीरो पर सिमट गई थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static