कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर राहगीरी कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम आयोजित, 5100 लोगों ने किया पौधारोपण

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 11:08 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर राहगीरी कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम आयोजित हुआ जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। जिनका उत्साह देखते ही बनता था जिसमें पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण हुआ। आज कुरुक्षेत्र जिले में 5100 लोगों ने पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मानसून सत्र में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है, क्योंकि इससे न सिर्फ शुद्ध वायु मिलती है अपितु ग्लोबल वार्मिंग के तहत बढ़ रहे तापमान पर भी नियंत्रण लगेगा।

सीएम सैनी ने खुद साइकिल चलाई और उनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने भी साइकिल चलाई व सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। वहीं खिलाड़ी उस समय आश्चर्य चकित रह गए, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके बीच पहुंचे और बॉक्सिंग के अंदर भी सैनी ने बॉक्सिंग के ग्लब्स के साथ खिलाड़ियों के साथ पंच लड़ाया तो वहीं नीचे बैठकर चेस खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री ने चेस के बोर्ड पर भी अपने हाथ आजमाए। सीएम को अपने बीच देखकर खिलाड़ी भी खुश नजर आए।  

वहीं सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पवार पर ईडी की कार्यवाही पर सैनी ने कहा कि यदि किसी ने गलत किया होगा तो कानून अपना काम करेगा व कार्यवाही तो होगी। हालांकि ई.डी स्वायत्त एजंसी है और कानून के मुताबिक अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज स्कूली बच्चों ने साइकिलिंग, रस्साकशी, फुटबॉल योग व स्केटिंग आदि स्पर्धाओं का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा बिखरी है। उन्होंने कहा कि इससे दूसरे बच्चों में भी कुछ करने की भावना जागृत होती है व युवा नशे से दूर रहता है, ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static