CM सैनी प्रतिदिन 2-3 घंटे ही सोते हैं, उनका पूरा ध्यान प्रदेश की योजनाओं और आम जनता पर रहता है : अर्चना गुप्ता

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 05:36 PM (IST)

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने आज पलवल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि यदि किसी स्थान पर भाजपा चुनाव जीतती है तो वहां की व्यवस्थाएं खराब होने का जिम्मेदार भाजपा को किस आधार पर ठहराया जा सकता है?

उन्होंने कहा कि संबंधित काम वर्ष 2025 में शुरू हुआ, जबकि केंद्र और प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में हुए थे। ऐसे में 2024 में भाजपा की सरकार बनने को लेकर उस काम के लिए सवाल उठाना उचित नहीं है।

2029 में प्रधानमंत्री कौन होगा?
जब उनसे पूछा गया कि वर्ष 2029 में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर बोलीं अर्चना गुप्ता
हरियाणा में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रतिदिन दो-तीन घंटे ही सोते हैं और उनका पूरा ध्यान प्रदेश की योजनाओं और घोषणाओं को पूरा करने तथा आम जनता के लिए और क्या किया जा सकता है, इस पर रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ध्यान हरियाणा के साथ-साथ पंजाब पर भी है।

ABVP की जीत का किया जिक्र
युवा राजनीति और छात्र संगठनों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के तीन प्रदेशों में छात्र संगठनों के चुनाव हुए हैं और तीनों स्थानों पर भाजपा की युवा इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशियों को जीत मिली है। उन्होंने विशेष रूप से केरल का भी उल्लेख किया।

वहीं UGC से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। वहीं उन्होंने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा का एक ब्यान आ रहा है जिसमें वह खुद कह रहे हैं कि वर्ष 2009 वे चुनाव में तत्कालीन डीसी चन्दप्रकाश ने उनकी खूब मदद की थी। 

'वडनगर से वाराणसी' साइकिल यात्रा का भी रहा कार्यक्रम
प्रेस कॉन्फ्रेंस का दूसरा प्रमुख कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' से जुड़ी वडनगर से वाराणसी साइकिल यात्रा का पलवल पहुंचना और उसका स्वागत रहा।

बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत रूट नंबर-10 की साइकिल यात्रा महेंद्रगढ़ से होते हुए सोहना के रास्ते पलवल पहुचंने वाली यात्रा की जानकारी देते हुए कहा यह यात्रा आज रात्रि का ठहराव पलवल में करेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static