रणजीत चौटाला के बयान पर बोले सीएम सैनी, कहा- कोई दिक्कत है तो लिखित में दे, केंद्रीय हाईकमान करेगा निर्णय

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 08:43 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को यमुनानगर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में ईमानदारी से काम करने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो अगले तीन महीने में होने वाले चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ का समान है। वो भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। उन्होने कहा कि हमें उनका नकाब उतारना है, इसलिए अभी से इस काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अंतिम सांसे ले रही है, आने वाले चुनाव में कांग्रेस समाप्त हो जाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि रणजीत चौटाला ने चुनाव के लिए जो बात कही है, वह उन्हें सलाह दे रहे हैं कि सभी कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी से काम किया है। अगर इस प्रकार की कोई बात है तो हमें बताएं,केंद्रीय हाई कमान को लिखकर दें। इस पर केंद्रीय हाईकमान ही फैसला करेगा। हरियाणा में अफसरशाही हावी के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कोई अफसरशाही हावी नहीं है, हमारे सभी अधिकारी मजबूती से प्रतिदिन 9 से 11 बजे तक लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, उन्हें दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी गलत काम करेगा भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा, हमारे चक्की तुरंत चलती है और तुरंत निर्णय करती है।

भूपेंद्र हुड्डा को दी चुनौती

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि वो अपने कार्यकाल में 10 वर्षों के दौरान हरियाणा के बेरोजगारों को कितनी नौकरियां दी, इस पर श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि 2008 में हुड्डा की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को बहकने का काम किया कि हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। हमने उस समय उनकी इस बात को हल्के में लिया। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने कोई नौकरी नहीं दी। बल्कि हमारी सरकार ने साढ़े नौ साल में बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों को नौकरियां दी है।

PunjabKesari

कृषि मंत्री कंवरपाल ने इस अवसर पर कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में बीजेपी सरकार ने सभी कार्य किए हैं। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी इलाकों में विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले जहां का मुख्यमंत्री होता था केवल वही विकास होता था। लेकिन हमारी सरकार ने सबका साथ-साथ का विकास के तहत प्रदेश भर में बिना किसी पक्षपात के विकास कार्य करवाए हैं ।
सम्बोधन कृषि मंत्री कंवरपाल

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का, हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने आने वाले चुनाव में कांग्रेस के झूठ के नकाब को उतार फेंके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static