सी.एम. हाउस के बाहर आत्महत्या की कोशिश, 10 गिरफ्तार

5/21/2018 8:25:25 AM

चंडीगढ़(सुशील): गुरुग्राम में खुले मैदान में नमाज पढऩे के विरोध में अखिल भारतीय संत परिषद के संयोजक बाबा यती नरसिंह नंद सरस्वती महाराज ने आज अपने 9 साथियों के साथ हरियाणा सी.एम. हाउस के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की। यहां तैनात जवानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सैक्टर-3 थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाबा यती नरसिंह नंद सरस्वती महाराज समेत10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

इनमें यती सत्य नंद सरस्वती, अरुण सक्सेना, बाबा परमिंदर आर्य, यति बजरंगा नंद सरस्वती, सोनू यादव, भीम नायक, विक्रम सिंह याडन, विजय यादव, अमित कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी लोगों पर धारा-107/151 के तहत मामला दर्ज किया है। इन्हें सोमवार को एस.डी.एम. कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
 

Rakhi Yadav