3.30 करोड़ रुपए से बनने वाले सब-स्टेशन का CM आज करेंगे शुभारंभ

10/27/2020 9:38:10 AM

यमुनानगर : उपभोक्ताओं के लिए यू.एच.बी.वी.एन. से जुड़ी 4 खबरें राहत भरी हैं। 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रानीपुर में 33 के.वी. सब-स्टेशन का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इससे बनने में 9 महीने लगेंगे। इस पर 3.30 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके बनने के बाद घाड़ क्षेत्र के साथ-साथ 16 गांव के करीब 30 हजार लोगों को फायदा होगा। यहां के लोगों को लो वोलटेज से मुक्ति मिलेगी। मौजूद समय में इन गांव को बिलासपुर से सप्लाई जा रही है। करीब 30 से 35 किलोमीटर लंबी लाइनें हैं जिनके कारण सप्लाई बाधित हो जाती थी। आंधी-तूफान में लंबी तारें टूट जाती थीं। अब इस सब-स्टेशन से घाड़ सहित अन्य ग्रामीणों को फायदा होगा। इस शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया व बिजली मंत्री रंजीत चौटाला भी मौजूद रहेंगे। 

3 करोड़ खर्चे शहरी फिडरों पर
बिजली निगम ने शहर के कई फिडरों पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। प्रोफैसर कालोनी, माडल टाऊन, लाल द्वारा, जैस्को कालोनी, यमुनानगर रोड, कल्याण नगर व ई.एस.आई. सहित अन्य शहरी फिडर का विस्तार किया गया है। अब इन फिडर में हुए सुधार के कारण ओवरलोड व ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो गई है। उच्च गुणवत्ता वाली वोल्टेज मिलेगी। 

12 फिडरों के तारों की बढ़ाई क्षमता
विभाग ने 12 फिडरों के तारों की क्षमता बढ़ाई है यानी अपग्रेड किया है। इनमें एम.आई.टी.सी. पांसरा, कै म्प, कुरुक्षेत्र रोड, सहारनपुर रोड, कामी माजरा, चांदपुर, नरेंद्रा व गुलाब नगर शामिल है। इन्हीं एरिया में 100 पोल लगाए गए हैं ताकि तारें ढीली न पड़ें और स्थित रहें। 30 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। 100 ट्रांसफार्मर और लगाने की भी योजना है। ग्रामीण एरिया के 41 फिडर पर भी काम चल रहा है। 

पकड़ी 4 करोड़ की बिजली चोरी
निगम के अधीन जगाधरी, यमुनानगर और नारायणगढ़ डिवीजन है। इन तीनों के अधीन 14 सब-डिवीजन हैं जहां से पिछले 3 माह के अंदर 4 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी गई है। एस.ई. का कहना है कि मीटर से छेड़छाड़ न करें। यदि ऐसा किया तो चोरी का केस बनना तय है। उनके मुताबिक 1 किलोवाट चोरी होने पर 20 हजार रुपए जुर्माना है। लोग चोरी करने से बचें क्योंकि यह राष्ट्रीय सम्पत्ति है। 
 
उपभोक्ताओं को नियमित उच्च गुणवत्ता वाली बिजली मिले निगम इसी के लिए प्रयासरत है। दिक्कत खत्म करने के लिए निगम लगातार काम कर रहा है। करोड़ों खर्च कर उपभोक्ताओं को सुविधा देने का काम किया जा रहा है। लोग बिजली चोरी न करें। उनकी टीमें लगातार बिजली चोरी पकडऩे के लिए गश्त कर रही हैं। 
योगराज, एस.ई., यू.एच.बी.वी.एन., 

Isha