23 अप्रैल को कैथल जाएंगे सीएम, संत धन्ना भगत के जयंती समारोह में होंगे शामिल

3/27/2023 5:31:11 PM

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला सोमवार को कैथल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने बताया कि आने वाले 23 अप्रैल को कैथल के गांव धनौरी में संत धन्ना भगत की राज्यस्तरीय जयंती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इस दौरान हरियाणा सरकार के मंत्री कमलेश ढाडा, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

सभी संतों की जयंती मनाने का काम कर रही हमारी सरकारः सुभाष बराला

सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदा से ही साधु-संतों का सम्मान करती आई है। जिन संतों और महापुरषों ने हमारे समाज के लिए अपना जीवन निछावर किया है, उन सभी संतों की जयंती मनाने का काम हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। मौके पर उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा निर्णय लिया गया है कि आने वाले 23 अप्रैल को संत धन्ना भगत की जयंती का आयोजन कैथल जिले के गांव धनोरी में किया जाएगा। जिसके लिए वह कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने और उनकी ड्यूटी लगाने को लेकर कैथल आए हैं।

जिलाध्यक्ष व मंत्री ढांडा ने बैठक में दिया संबोधन

राज्यस्तरीय जयंती समारोह को लेकर हुई भाजपा की इस बैठक में राज्य मंत्री कमलेश ढांडा और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी अपने विचार रखे। इस प्रोग्राम के कन्वीनर सुभाष बराला को आश्वासन दिया कि इस प्रोग्राम को लेकर उनकी जो भी ड्यूटी लगाई जाएगी वह उस पर 100% खरा उतरेंगे। इस प्रोग्राम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail