8 नवंबर को यमुनानगर में हथनी कुंड बैराज पर पर्यटन स्थल का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2023 - 06:30 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 नंबर को यमुनानगर के हथनी कुंड बैराज पर कई गतिविधियां शुरू की जाएगी, जिसका मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी। हरियाणा के अन्य इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। हरियाणा की होम स्टे पॉलिसी भी लाई गई है। जिसमें लोगों को हरियाणा के विभिन्न इलाकों में प्रदेश की संस्कृति का पता चलेगा।
वहीं गुर्जर ने यह भी बताया कि हरियाणा के कई और इलाकों में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। जिसको लेकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। अगले कुछ समय में यह योजनाएं शुरू की जाएंगी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)