एक दिवसीय दौरे के लिए कल दिल्ली जाएंगे सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

6/2/2022 9:29:42 PM

दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक दिवसीय दौरे के लिए कल दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री कल दोपहर बाद राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली के एक दिन के दौरे में मुख्यमंत्री कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि सीएम हरियाणा की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों को लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकात कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल दोपहर बाद 4 बजे चंडीगड़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजकर 55 मिनट पर सीएम दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर लैंड करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री साढ़े 8 बजे दिल्ली से निकलेंगे और रात 9 बजकर 15 मिनट कर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai