बंद होंंगे दूसरी, तीसरी मंजिल पर चल रहे कोचिंग सैंटर

6/29/2019 10:42:24 AM

जींद (जसमेर): हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एच.एस.वी.पी.) की नई नीति के लागू होने पर जींद के 95 प्रतिशत से ज्यादा वे कोङ्क्षचग सैंटर बंद हो जाएंगे जो एच.एस.वी.पी. की मार्कीट में बने एस.सी.एफ. तथा एस.सी.ओ. में चल रहे हैं।  इन कोङ्क्षचग सैंटरों के क्लास रूम मौत के ताबूत से कम नहीं हैं। एच.एस.वी.पी. की नई नीति के बाद अब इन कम्प्यूटर सैंटर संचालकों को अपने लिए नए ठोर तलाशने होंगे। गुजरात के सूरत में तीसरी मंजिल पर चल रहे एक कोङ्क्षचग सैंटर में आग में 20 से ज्यादा बच्चों के मौत के मुंह में चले जाने की घटना के बाद हरियाणा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रशासन ने कोङ्क्षचग सैंटरों को लेकर नई नीति बनाई है।

नई नीति में अब एच.एस.वी.पी. की मार्कीट में प्रथम या दूसरी फ्लोर पर सैंटर नहीं चलाए जा सकेंगे। कोङ्क्षचग सैंटर केवल ग्राऊंड फ्लोर पर ही चल पाएंगे। एच.एस.वी.पी. की मार्कीटों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय फ्लोर या फिर बेसमैंट में चल रहे कोङ्क्षचग सैंटरों को बंद करवाया जाएगा। नई नीति के अनुसार पहले इसे लेकर कोङ्क्षचग सैंटरों और एस.सी.एफ. या एस.सी.ओ. के मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे। नोटिस के बाद भी कोङ्क्षचग सैंटर बंद नहीं होते हैं तो फिर उस प्रॉपर्टी को एच.एस.वी.पी. प्रशासन सील कर देगा। एच.एस.वी.पी. की इस नई नीति के दायरे में जींद के ज्यादातर कोङ्क्षचग सैंटर आ रहे हैं। इस समय जींद में गोहाना रोड पर डी.आर.डी.ए. के सामने की हुडा मार्कीट कोङ्क्षचग सैंटरों का सबसे बड़ा हब बनी हुई है। 98 प्रतिशत एस.सी.एफ. या एस.सी.ओ. में यहां कोङ्क्षचग सैंटर बेसमैंट से लेकर तीसरी मंजिल तक चल रहे हैं।  

सूरत हादसे के बाद भी नहीं जागे कोङ्क्षचग सैंटर संचालक 
गुजरात के सूरत में एक कोङ्क्षचग सैंटर में आग लगने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के बावजूद कोङ्क्षचग सैंटर संचालकों से लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी में से कोई भी नहीं जागा है। हुडा मार्कीट और जिला शापिंग सैंटर में चल रहे कोङ्क्षचग सैंटरों में अब भी ज्यादातर में फायर फाइटिंग से लेकर सुरक्षा के दूसरे इंतजाम नहीं किए गए हैं। हुडा के संपदा अधिकारी कार्यालय ने ऐसे कोङ्क्षचग सैंटरों पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की है। 

यही वजह है कि कोङ्क्षचग सैंटरों में बच्चों की जान जोखिम में डालकर कोङ्क्षचग सैंटर संचालक मोटी कमाई करने में जुटे हैं। जींद के डी.सी. डा. आदित्य दहिया ने हुडा मार्कीट में फायर फाइटिंग और दूसरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर संपदा अधिकारी तथा नगर परिषद के क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई के लिए फायर आफिसर को निर्देश दिए थे। अभी तक डी.सी. के निर्देशों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नगर परिषद प्रशासन से लेकर हुडा के संपदा अधिकारी कार्यालय की तरफ से नहीं की गई है।
 इससे कोङ्क्षचग सैंटर संचालकों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें प्रशासन की कार्रवाई का कोई डर नहीं है। 

Isha