गठबंधन सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में किए ऐतिहासिक बदलाव : दुष्यंत चौटाला

10/26/2020 8:58:59 AM

सिरसा : उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। यह पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। आज के दिन सभी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लें। वह रविवार को सिरसा स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों व कृषि के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। फसलों को एम.एस.पी. पर खरीदा जा रहा है। किसानों को उनकी फसल बिक्री में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश सरकार एक साल दौरान 7 लाख मीट्रिक टन की क्षमता के गोदाम बनाने का काम करेगी। सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में दृढ़ संकल्प है। 

Manisha rana