महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, खेतों में मिला शव

3/29/2017 7:06:42 PM

सोनीपत (पवन राठी):सोनीपत के गांव राठधाना के खेतों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शव पर चाकुओं के निशान थे, जिसे देखकर लगता है कि महिला के शरीर पर बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक महिला की पहचान रीना देवी बिहार बेगूसराय के रूप में हुई है।

सोनीपत के गांव राठधाना के खेतों में मेहनत मजदूरी करने के लिए दूसरे प्रदेश से जिले में आई मजदूर महिला का शव खेतों में मिला है। महिला की चाकू मारकर हत्या की गई है। खेतों में मिले शव की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया। टीम ने वारदात स्थल से नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार हाल में राठधाना रोड पर स्थित अस्थाई झुगियों में रहने वाली रिना देवी(25) अपने परिवार के सदस्यों के साथ राठधाना रोड पर सड़क निर्माण करने वाली कंपनी में मजदूरी का काम करती थी। 

राठधाना के ओमप्रकश ने कहा कि मंगलवार देर शाम काम खत्म कर राठधाना गांव में रसोई का सामान लेने गई थी। काफी देर तक वापिस नहीं लोटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया। सुबह राहगीरों ने खेतों में महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। इस मामले की जांच कर रहे सदर एसएचओ पहलाद सिंह ने बताया कि महिला की गर्दन पर गहरे चोट के निशान है। महिला पर तेज हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।