हरियाणा में ठंड ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड , कुछ दिन नहीं निकलेंगे सूर्यदेव, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

1/10/2024 3:40:19 PM

हिसार:  हरियाणा में मौसम में दिन प्रतिदिन बदलाव हो रहे हैं।  हालात ऐसे हैं कि पिछले नौ दिन से धूप नहीं खिली है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी अंतर हो गया है। यह हालात प्रदेश में 11 साल बाद बने हैं।   

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी पूवाई हवाएं चलने के कारण मौसम में नमी है। 11 जनवरी के बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी। इससे सुबह के समय धुंध होग, दिन के तापमान ऊपर चढ़ने के अलावा न्यूनतम तापमान रात को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार ऐसा तापमान करीब 11 साल पहले हुआ था. प्रदेश में दो से तीन दिन तक धूप नहीं खिलती थी लेकिन उसके बाद मौसम सही हो जाता था. मगर इस बार बादलवाई के कारण धुंध आना बंद हो गई ।

प्रदेश के 10 जिलों में कोल्ड डे
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों कोल्ड डे के साथ घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार को अंबाला में न्यूनतम पारा 6.2 और अधिकतम 10.4 डिग्री, भिवानी में 7.2, 11.7, गुरुग्राम में 9 और 13.8, हिसार 9.2 में 12 डिग्री, करनाल 7.2 और 10.6, नारनौल 6 और 14.2, रोहतक 8.8 और 12.2, सिरसा 9.6 और 12.6 डिग्री पारा दर्ज हुआ है।

Content Writer

Isha