ठंड का कहर: शीत लहर जारी, मुश्किलें बढ़ीं, और नीचे लुढ़क सकता है तापमान

12/19/2020 12:20:54 PM

गुडग़ांव : गुडग़ांव में जारी शीतलहर ने गुडग़ांववासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हीटर, अलाव से लेकर गर्म कपड़ों में ढ़के होने के बावजूद हाड़तोड़ जाड़े से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में रात में पारा और नीचे लुढ़क सकता है।

शीतलहर से ठिठुरन बढऩे से बच्चों से लेकर बड़े तक परेशान है। हांलाकि शुक्रवार को साइबरसिटी में धूप खिलने से लोगों को कुछ घंटों के लिए राहत मिली। पार्क, सड़कों से लेकर छत व छज्जे पर लोग धूप का आनंद लेते दिखें। लगातार ठंडक बढऩे से गर्म कपड़ों की मांग में तेजी आई। ठंडक बढऩे से सिविल अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में सर्दी, खासी, पेट की समस्या से लेकर जोड़ों का दर्द की बीमारी के मरीजों की तादाद बढ़ रही है।

यही नहीं ह्दय रोगियों के लिए ठंड नुकसानदायक साबित हो सकती है। दो पहिया वाहन वालों को कड़ाके की ठंउ में अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से आगामी कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं है। 20 और 21 दिस बर को धुंध बढऩे से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ सकती है। 

Isha