हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

1/27/2021 10:33:39 AM

अंबाला: हरियाणा में अभी भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभागके मुताबिक उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं का दौर अभी अगले तीन-चार दिनों तक जारी रह सकता है  इसकी वजह से  हरियाणा में भी भारी ठंड तक का असर रह सकता है. मौसम विभाग ने कोहरे का असर भी अभी रहने के आसार जताए हैं।


हरियाणा के कई स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. हरियाणा के नारनौल में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नारनौल में यह तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था. हिसार में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। भिवानी (4.9 डिग्री) और अंबाला (5.4 डिग्री) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

Isha