Haryana Weather Alert: हरियाणा में अभी बढ़ेगी ठंड! IMD ने इन जिलों में जारी किया Yellow अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2025 - 10:29 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणावासियों को ठंड से कुछ राहत मिली है लेकिन इसी बीच मौसम को लेकर चेतावनी जारी हो गई है। बता दें कि प्रेदश में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में धुंध के साथ ही शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में रविवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया था। आज फिर मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट 11 जिलों में जारी किया है। बाकि के 11 जिलों में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। 

बताया जा रहा है कि आज मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हावएं हल्की गति से चलने से तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और देर रात कोहरा छाने की संभावना है। 28 जनवरी से एक बार फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में फिर से शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 29 जनवरी तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static