सावधान! हरियाणा में चलेंगी बर्फीली हवाएं, इन 6 जिलों में यलो अलर्ट...9 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड

punjabkesari.in Sunday, Dec 07, 2025 - 08:05 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगहों पर हल्की बादलवाई सुबह और शाम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दो बाद यानि 9 दिसंबर से ठंड और बढ़ सकती है। ठंड के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार सूबे में 9 व 10 दिसंबर को बर्फीली हवाएं चलेंगी। इसके कारण तापमान में कमी आएगी। हरियाणा के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल शामिल हैं। यहां बर्फीली हवा चलने से ठंड बढ़ेंगी। राज्य में न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 9 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। परंतु 9 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में फिर से गिरावट की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static