30 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में विश्व सुन्दरी मानुषी करेंगी गीता का सामूहिक पाठ

11/29/2017 3:29:08 PM

कुरुक्षेत्र(विनोद):30 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में विश्व सुन्दरी मानुषी छिल्लर सामूहिक गीता का पाठ करेंगी। इस दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मानुषी छिल्लर को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी शिरकत करेंगी। 

इस बात की जानकारी थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने दी और बताया कि प्रदेश को गोरव दिलवाने वाली हमारी बेटी मानुषी कल होने वाले आयोजन  में 18 हजार बच्चों के सामूहिक गीता का पाठ करेंगी। सुधा ने कहा कि वह अन्य कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास को देख चूके हैं। जिनकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अायोजन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी।