धुंध का कहर: हरियाणा रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, कॉलेज जा रही लड़की गंभीर घायल

12/25/2023 3:33:52 PM

भिवानी : जूई में भिवानी से सीकर जा रही हरियाणा रोडवेज व एक ट्रैक्टर ट्राली में धुंध के कारण टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में जुई की एक लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

बता दें कि आज क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। जुई में बाबा माइराम मंदिर के पास भिवानी से सीकर जा रही हरियाणा रोडवेज ने आगे आगे चल रही बोलेरो से ओवरटेक कर लोहारू की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। बस में सवार कॉलेज जा रही जुई की एक लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे राहगीरों ने एम्बुलेंस बुला पहले जुई के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। बाद में उसे भिवानी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कि लड़की का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana