पंजाब केसरी ग्रुप पर GST की रेड पर बोले अरविंद शर्मा, मीडिया की आवाज को दबाने का काम कर रही आप सरकार
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 10:20 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पंजाब केसरी ग्रुप पर हुई जी.एस.टी. कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों को हथियार बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि पंजाब केसरी ग्रुप हमेशा से जनहित और सच्ची पत्रकारिता की आवाज रहा है, लेकिन सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ऐसे संस्थानों को निशाना बना रही है। यह कार्रवाई साफ तौर पर बदले की भावना से की गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही तय करने का काम मीडिया करता है, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार मीडिया को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, जो बेहद खतरनाक संकेत है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)