फसल बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस के लिए कंपनियां चयनित

5/28/2017 9:51:50 AM

चंडीगढ़:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अबकी बाद हरियाणा में दो ही प्राइवेट कंपनियों का चुनाव किया गया है। प्रथम कलस्टर के लिए बजाज अलायंस और द्वितीय एवं तृतीय कलस्टर के लिए आई.सी.आई.सी.आई. लोबार्ड का चयन हुआ है। हालांकि फसल बीमा योजना के तहत करीब 9 कंपनियों ने टैंडर में आवेदन किया था। लेकिन बजाज अलायंस और आई.सी.आई.सी.आई. लोबार्ड का ही चयन हो पाया। ये कंपनियां खरीफ 2017 और रबी 2017-18 के लिए किसानों की फसलों का इंश्योरैंस करेगी। पिछली बार किसानों की फसलों का बीमा करने के लिए तीन कंपनियों का चयन किया गया था। जिसमें कि उपरोक्त दोनों कंपनियों के साथ तीसरी कंपनी रिलायंस थी। 

हालांकि पिछले वर्ष किसानों के विरोध करने पर पहले राज्य सरकार ने दावा किया था कि अगले वर्ष सरकार अपनी खुद की इंश्योरैंस कंपनी बनाएगी। वहीं प्रदेश के 22 जिलों को तीन कलस्टर में बांटा गया है। पहले कलस्टर में पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, कैथल, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, दूसरे कलस्टर में अंबाला, करनाल, सोनीपत, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़, गुडग़ांव, तीसरे कलस्टर में यमुनानगर, पानीपत, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर व मेवात को शामिल किया है।