साथी ने शराब लाने के लिए किया इंकार, गुस्साए दोस्त ने सोए हुए युवक का चाकू से काटा गुप्तांग

9/11/2022 9:28:34 AM

सोनीपत: सैक्टर-27 थाना क्षेत्र में शराब लाने से इंकार करने पर छत पर सो रहे साथी ने तेजधार हथियार से गुप्तांग काट दिया।  गांव खीरी मुरैना मध्य प्रदेश हाल में जनता कॉलोनी निवासी राम लखन ने बताया कि वह पत्थर लगाने का काम करता है। उसके मामा के गांव का ओमप्रकाश भी साथ में रहता है। 7 सितम्बर को दोनों ने बैठकर शराब का सेवन किया। उसके बाद वह सोने चला गया। ओमप्रकाश उसके पास पहुंचा। उसने शराब लाने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। उसके बाद वह छत पर जाकर सो गया। ओमप्रकाश ने तेज हथियार से उसके गुप्तांग को काट दिया।

परिजनों ने घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको महिला मैडीकल कॉलेज खानपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। जल्द आरोपी को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Content Writer

Isha