समझौता ब्लास्ट केस: सुनवाई 6 जुलाई को

6/2/2018 8:16:33 AM

पंचकूला(मुकेश): समझौता ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को पंचकूला की एन.आई.ए. कोर्ट में सुनवाई हुई। जज नीरजा कुलवंत कलसन की कोर्ट में 2 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अब मामले की सुनवाई 6 और 7 जुलाई को होगी। मामले की अगली सुनवाई के लिए गवाहों को सम्मन जारी कर दिए हैं। समझौता ब्लास्ट के मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद सहित सभी आरोपी लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजेंद्र चौधरी कोर्ट में पेश हुए। 
 
 
 
 

Rakhi Yadav