कंप्यूटर टीचर करता है भद्दे कमेंट, हाथ पकड़ खींचता है चुन्नी

5/22/2018 12:32:58 PM

नारनौल:  नारनौल के एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्राओं ने कंप्यूटर शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए है। छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया साथ ही कहा कि जब वो कंप्यूटर लैब जाती है तो टीचर उनका हाथ पकड़ता है। उनकी चुन्नी खींचता है और गंदे-गंदे कमेंट करता है।

छात्राओं ने बताया कि ये बात उन्होंने अध्यापिका अनीता को भी बताई थी। उस वक्त प्रद्यानाचार्य नहीं थे। जिसके बाद मेडम ने कोई एक्शन नहीं लिया। बल्कि हमें ही कहा कि किसी को भी ये बात मत बताना।

गुस्साएं परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षक के साथ मारपीट की। वहीं मौके पर पुलिस को बुलाकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने टीचर के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  


 

 


 
 

Rakhi Yadav