कंप्यूटर टीचर की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

8/21/2018 11:47:24 AM

पंचकूला: पंचकूला में अपनी मांगों को लेकर कंप्यूटर टीचर्स ने धरना दिया है, जहां से लौटते समय एक एक टीचर की मौत हो गई। हादसा बाइक के अागे अचानक नील गांय के अाने से हुअा, जिसके बाद बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में कंप्यूटर टीचर 25 वर्षीय नितिन मित्तल निवासी खिजराबाद बुरी तरह से जख्मी हो गया। जबकि उसका साथी कोटडाकाहन ¨सह निवासी जुल्फान सिर पर हेलमेट होने की वजह से बच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत नितिन को भर्ती भी कराया। लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

साथी जुल्फान ने बताया कि निदेशालय में मांगों को लेकर कंप्यूटर टीचरों का धरना चल रहा है। कई दिन से नितिन धरने पर जाने की बात कह रहा था। सोमवार की सुबह उसका फोन आया और धरने पर जाने के लिए कहने लगा। जिस पर दोनों सुबह के समय बाइक से धरना स्थल पर पहुंचे। वहां से धरना खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह मलकपुर के पास पहुंचे, तो सामने से अचानक नील गाय आई।

उससे बाइक टकराते ही नीचे गिर पड़ी। जुल्फान बाइक चला रहा था। उसके सिर पर हेलमेट था। जबकि पीछे नितिन बैठा हुआ था। नील गांय से टक्कर के बाद जुल्फान व नितिन का सिर सड़क पर लगा। हेलमेट होने की वजह से जुल्फान बच गया। जबकि नितिन का सिर सड़क पर जा लगा। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हुआ। मामले की सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नितिन व जुल्फान दोनों खिजराबाद के सरकारी स्कूल में टीचर हैं।
 

Deepak Paul