श्रमिकों के लिए 5 जिलों में जल्द खोली जाएंगी रियायती कैंटीन: सैनी

6/29/2018 12:22:23 PM

चंडीगढ़: श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रमिकों को 10 रुपए में सस्ता खाना उपलब्ध करवाने के लिए अब पंचकूला, अम्बाला, पानीपत, करनाल तथा भिवानी में जल्द ही ऐसी कैंटीनें आरंभ की जाएंगी। इससे पूर्व यह रियायती कैंटीन सोनीपत, गुरुग्राम, यमुनानगर, फरीदाबाद व हिसार में चल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भवन निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों के लिए विभाग द्वारा 2 से 31 जुलाई तक पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि श्रमिक अपना पंजीकरण करवाएं और विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। पिछली सरकारों ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों का उपयोग केवल वोटबैंक के लिए किया। श्रमिकों के हित में कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वे स्वयं भी विभाग के अधिकारियों के साथ श्रमिकों का पंजीकरण करवाने के लिए विभिन्न शहरों के लेबर चौक पर जाएंगे। 

Rakhi Yadav