हरियाणा: सोशल मीडिया पर IAS ऑफिसर में घमासान

11/24/2019 5:52:39 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम के टैक्सेशन ब्रांच की बैठक कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर निगम कमिश्नर सोनल गोयल के वाहवाही लूटने के प्रयास पर पूर्व निगम कमिश्नर ने पानी फेर दिया। उनके ट्वीट पर नसीहत देते हुए पूर्व निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने उनकी टीम पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया।

उन्होंंने कहा आपकी टीम के सदस्य अव्यावहारिक, अयोग्य एवं करप्ट हैं। खासकर प्लानिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारी। इन्हें आप ठीक कीजिए और नए टैलेंट को आगे लाइए। दो आईएएस अफसरों का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि निगम कमिश्नर सोनल गोयल ने शुक्रवार को निगम के टैक्सेशन ब्रांच के साथ बैठक कर टैक्स वसूली पर जोर दिया।

उन्होंने बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसमें लिखा कि रिव्यू मीटिंग रेगुलर की जा रही है। इससे अधूरे विकास कार्यों को रफ्तार मिले और नगर निगम की आर्थिक हालत में सुधार भी हो सके। सोनल गोयल के इस ट्वीट पर पूर्व निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने री-ट्वीट कर विवाद को हवा दे दी।

Shivam