राहुल गांधी की सोच में हमेशा द्वंद रहा है क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है: विज

2/3/2022 7:35:41 PM

चण्डीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘‘उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है’’।

 विज ने आज टवीट करते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी को एक भारत में दो भारत नजर आना स्वाभाविक है क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है मां सोनिया गांधी इटालियन थी और पिता राजीव गांधी भारत के थे। इटली और भारत की संस्कृति में पल कर बड़े हुए हैं वह। उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है। गौरतलब हैं कि कांग्रेस नेता ने गत दिवस संसद में ब्यान दिया था कि दुनिया में अब दो भारत हैं, एक भारत जो कि सिर्फ अमीरों के लिए है, वहीं दूसरा भारत गरीबों के लिए है। 

Content Writer

Isha