Haryana Assebly Election: हरियाणा में कांग्रेस-AAP का गठबंधन संभव, डॉ. सुशील गुप्ता के इस बयान ने दिए संकेत...

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2024 - 01:22 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कंसल): आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का फैसला हमारे सीनियर नेता करते हैं। इसे लेकर अभी मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है। हमारी 90 के 90 विधानसभा सीटों पर पूरी तैयारी है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है ।
 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर कांग्रेस आम आदमी पार्टी से गठबंधन होता है , तो पार्टी हाई कमान से कहुंगा की 5 सीटो पर गठबंधन ना करे। गौर रहे इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-AAP ने मिलकर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 9 और AAP ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस 5 सीटें जीती लेकिन आप कुरूक्षेत्र सीट हार गई थी। हालांकि चंडीगढ़ चुनाव में एक साथ लड़ने पर कांग्रेस-आप ने निगम और लोकसभा चुनाव जीता था।

AAP पहली बार सभी सीटों पर अकेले लड़ रही
हरियाणा में आम आदमी पार्टी पहली बार अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 में AAP ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन सभी हार गई। इस बार अरविंद केजरीवाल के हरियाणा के बेटे होने का हवाला देकर आप प्रचार कर रही है। प्रचार में पंजाब सीएम भगवंत मान के अलावा केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी लगातार रैलियां कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static