सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने दिया ये पद

9/24/2022 1:20:30 PM

सोनीपत: कांग्रेस ने अब सोशल मीडिया पर भी अपनी टीम को मजबूत करना शुरु कर दिया है जिसके चलते आज कई राज्यों में सोशल मीडिया के लिए टीमें नियुक्त की गई है।  हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है,जबकि अभिजीत लाल सिंह, जसवीर सिंह, जगन डागर, सुधीर चौधरी, सुभाष गुगनानी, सूरजमल रोज, वर्धन यादव और कपिल खेतरपाल को स्टेट कोर्डिनेटर लगाया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस की ओर से संगठन में लंबी सूची का ऐलान किया गया है। एआईसीसी की ओर से हरियाणा के अलावा यूपी, अरुणाचल प्रदेश, पांडेचरी, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ में चेयरपर्सन और स्टेट कोर्डिनेटर नियुक्त किए  गए हैं। 

Content Writer

Isha