कांग्रेस ने रद्द की चित्रा सरवारा की सदस्यता, केसी वेणुगोपाल ने लिया एक्शन

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2024 - 09:13 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा विधासभा चुनाव में अंबाला कैंट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा की सदस्यता कांग्रेस ने रद्द कर दी है। कांग्रेस संगठन महासचिव ने चित्रा सरवारा के खिलाफ एक्शन लिया है। केसी वेणुगोपाल के ऑफिस से जारी लेटर में लिखा गया है कि अंबाला कैंट विधानसभा से चित्रा के खिलाफ पार्टी की नीतियों के खिलाफ गतिविधियों की शिकायत मिली है। जिसके चलते चित्रा की सदस्यता रद्द की जाती है। 

PunjabKesari

वहीं चित्रा सरवारा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता रदद् करने पर कहा कि हमें अम्बाला छावनी की सदस्यता की जरूरत है। हम अम्बाला छावनी के विकास कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अम्बाला छावनी की पार्टी की रही तो सदस्यता मिल भी जाती है और खो भी जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static